लुधियाना, 29 जून 2025: पंजाब के लुधियाना से लूटपाट का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को तेजधार हथियार की नोक पर एक्टिवा, मोबाइल फोन और नगदी लूटने का मामला दर्ज किया है।
जाँच अधिकारी थानेदार हरमेश लाल ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता गौतम कुमार वासी सुनील नगर जसिया रोड ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया की कि वह शनिवार की सुबह 4 बजे एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर जा रहा था। इस बिच एलडीको एस्टेट कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अचानक पाँच लुटेरे सामने आ गए। उन्होंने उसे चारों ओर से घेर लिया और हथियार की नोक पर डराते हुए उसकी एक्टिवा समेत 2000 की नगदी व मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए। जाँच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: Breaking: एक्टिवा पर जा रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम