BREAKING: ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने किया ODI से संन्यास का ऐलान

by Manu
ग्लेन मैक्सवेल

चंडीगढ़, 02 जून 2025: ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वन-डे इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की है। 36 वर्षीय मैक्सवेल ने आधिकारिक तौर पर वन-डे इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है, जिसके साथ ही इस प्रारूप में उनके 13 साल के यादगार करियर का अंत हो गया है।

2012 में अपने डेब्यू के बाद से ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की कुछ सबसे मशहूर वनडे जीतों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। 149 से ज़्यादा मैचों में उन्होंने करीब 4,000 रन बनाए हैं और अपने पीछे विस्फोटक बल्लेबाज़ी, दबाव में अहम योगदान और अविस्मरणीय पलों की विरासत छोड़ गए हैं।

ये भी देखे: श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, गाले में खेलेंगे आखिरी मैच

You may also like