पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ ब्रह्मानन्द गिरी ने की मुलाकात

by TheUnmuteHindi
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ ब्रह्मानन्द गिरी ने की मुलाकात

जालंधर, 10 अप्रैल : पंजाब के जालंधर में भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर गत दिवस देर रात ग्रेनेड हमले के बाद हिंदू तख्त प्रमुख ब्रह्मा नंद गिरी जी महा मंडलेसवर आज उनके गृह स्थान में पहुंचे और उनका हाल चाल जाना गया। काफी देर ब्रह्मा नंद गिरी जी महाराज और मनोरंजन कालिया की तरफ से पंजाब के हालत और गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया।
इस मौके ब्रह्मा नंद गिरी जी की तरफ से पंजाब सरकार से अपील की आए दिन पंजाब के अलग-अलग शहरों अंदर बड़ी घटनाओं को शरारती अनसरों की तरफ से अंजाम दिया जा रहा, जिसके साथ पंजाब का माहौल खराब होने का डर है। कभी अमृतसर, कभी जालंधर, लुधियाना, रोपड़ अलग अलग शहर में ग्रेनेड हमले किये गए हैं और कई हमलों में हिंदू नेता अपनी जान गंवा चुके हैं।

पूरा सनातन समाज मनोरंजन कालिया के साथ : ब्रह्मानंद गिरी

इन घटनाओं को सरकार की तरफ से गंभीरता के साथ लिया जाना चाहिए नहीं तो पंजाब का माहौल खराब होगा। उनकी तरफ से मनोरंजन कालिया को भी भरोसा दिलाया गया कि पूरा सनातन समाज उनके साथ खड़ा है। इस मौके उनके साथ एडवोकेट राजिन्दर पाल आनंद, राष्ट्रीय सीनियर उप प्रधान हिंदू तख्त, एडवोकेट अमन गर्ग महा सचिव हिंदू तख्त भारत, चेयरमैन अजय कुमार शर्मा, कुनाल अग्रवाल राष्ट्रीय प्रचारक, जज प्रापटी से जज महा सचिव पंजाब हिंदू तख्त, बोबीन शर्मा उप प्रधान हिंदू युवा मोर्चा, पवन भनौट प्रधान युवा मोर्चा पंजाब, भुपिन्दर सैनी ओएसडी उपस्थित थे।

You may also like