पटना, 28 जुलाई 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 3 अगस्त को पटना, मुजफ्फरपुर और नालंदा के केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थी 31 जुलाई से आयोग की वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in) पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन कर ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में आवंटित जिला और परीक्षा केंद्र का कोड दर्ज होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।
इसके अलावा, BPSC की खनिज विकास पदाधिकारी लिखित परीक्षा 9 और 10 अगस्त को दो पालियों में होगी। 9 अगस्त को पहली पाली सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक होगी, जिसमें खनिज नीति, अधिनियम, नियमावली और विनियम से संबंधित सवाल होंगे। 10 अगस्त को पहली पाली में खनन और भूतत्व से जुड़े विषयनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ दोनों तरह के प्रश्न शामिल होंगे।
ये भी देखे: BIHAR NEWS: पटना में BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, जाने मामला