दिल्ली-गुरुग्राम में एयरफोर्स स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल खाली कराए गए

by Manu
airforce school

गुरुग्राम, 23 फरवरी 2026: दिल्ली में भारतीय वायुसेना से संबद्ध दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की गंभीर धमकी मिली है। आज सुबह धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को थ्रेट ई-मेल मिला। ई-मेल में कहा गया कि आर्मी और एयरफोर्स के स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा।

धमकी वाले ई-मेल में किसी खास स्कूल का नाम नहीं लिया गया था लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए। गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्कूल को भी खाली करा लिया गया। स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया और छुट्टी घोषित कर दी।

धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसरों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की तैनाती की गई। सभी स्कूलों की सघन तलाशी ली जा रही है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

ये भी देखे: दिल्ली के कई स्कूलों में बम धमकी, पुलिस-बम निरोधक दस्ते ने शुरू की सघन तलाशी

You may also like