नई दिल्ली, 13 फ़रवरी 2026: राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक के बाद एक कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न इलाकों के स्कूलों में बम निरोधक दस्ते डॉग स्क्वॉयड और भारी पुलिस बल पहुंच गया है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार सबसे पहले झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को बम धमकी का ईमेल या फोन कॉल मिला। इसके तुरंत बाद अन्य स्कूलों से भी इसी तरह की धमकियों की सूचना आने लगी। पुलिस ने तुरंत सभी संवेदनशील स्कूलों को हाई अलर्ट पर रखा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। अभिभावक स्कूलों के बाहर पहुंचकर अपने बच्चों को ले जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई हैं जबकि कई जगहों पर पूरी तरह छुट्टी घोषित कर दी गई है।
ये भी देखे: School Bomb Threat: नोएडा के निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप