टोरंटो-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट को बम धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

by Manu
फ्लाइट

दिल्ली, 13 नवंबर 2025: कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। विमान संख्या एआई188 में बम होने की धमकी दी गई है। इसके बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सुबह दिल्ली पुलिस को एक मैसेज पहुंचा। इसमें दावा किया गया कि फ्लाइट में बम है। पुलिस ने तुरंत बम खतरा आकलन समिति बनाई। जांच के बाद धमकी को अपुष्ट श्रेणी में डाला।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को टोरंटो से उड़ान भरी। रास्ते में सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ। चालक दल ने सभी सुरक्षा कदम उठाए।

विमान दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। प्रोटोकॉल के तहत जांच के लिए पार्क किया। सभी यात्री और क्रू मेंबर सलामत बाहर निकले।

दिल्ली में हाल ही में हुए विस्फोट के बाद सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी हो गई। हर उड़ान पर सख्ती बरती जा रही है।

ये भी देखे: एयर इंडिया फ्लाइट को बम धमकी, मुंबई से वाराणसी आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

You may also like