अमृतसर, 15 जुलाई 2025: अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह धमकी भी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्वर्ण मंदिर परिसर में पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिससे बड़ा धमाका हो सकता है। इस खबर के बाद अमृतसर पुलिस ने तुरंत अलर्ट मोड में आते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर पुलिस कमांडो, बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वायड) और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। स्वर्ण मंदिर परिसर, परिक्रमा, लंगर भवन और सरायों में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और सामान की गहन जांच की जा रही है। SGPC की टास्क फोर्स भी लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की है कि धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर क्राइम सेल और अन्य एजेंसियों की मदद ली जा रही है।
ये भी देखे: BIG BREAKING: गोल्डन टेम्पल को RDX से उड़ाने की धमकी, मंचा हड़कंप