चंडीगढ़ में फिर बम धमकी, पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की ईमेल से हड़कंप

by Manu
चंडीगढ़ बम धमकी

चंडीगढ़, 02 मार्च 2026: चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमकी ने हड़कंप मचा दिया है। सोमवार को ईमेल के जरिए सेक्टर-17 बस स्टैंड, पासपोर्ट सेवा केंद्र सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

पुलिस ने सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड और स्थानीय थाना पुलिस को मौके पर भेजा। एहतियात के तौर पर बस स्टैंड और पासपोर्ट कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया।

फॉरेंसिक टीम ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर रही है।

ये भी देखे: चंडीगढ़ और अमृतसर में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, बच्चे घर भेजे गए

You may also like