पटियाला जिले की बादशाहपुर पुलिस चौकी में बम फटना आप सरकार की कानूनी व्यवस्था पर ग्रहण : राजू खन्ना

by TheUnmuteHindi
शिरोमणि अकाली दल

पटियाला, 2 अप्रैल : चाहे कि हर रोज पंजाब के माझा क्षेत्र में जगह जगह बम फटने की घटनाएं सामने आ रही थीं। परन्तु मालवा क्षेत्र के जिला पटियाला की बादशाहपुर पुलिस चौकी में बम फटना गहरी चिंता का विषय ही नहीं बल्कि आप सरकार की कानूनी व्यवस्था पर भी एक ग्रहण लग चुका है। इस बात का प्रकटावा शिरोमणि अकाली दल के महा सचिव गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते किया।
राजू खन्ना ने कहा कि पंजाब के अलग अलग कोनों अंदर जहां गैंगस्टर राज चल रहा है, वहां पुलिस थाने और चौकियां भी सुरक्षित नहीं, जिन अंदर हर रोज कोई न कोई गैंगस्टर बम फेंकने में कामयाब हो जाता है। सरकार और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बन यह सारा कुछ देख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आज पंजाब के लोगों को सुरक्षा देने वाले पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं, वह आम लोगों के जान माल की रक्षा क्या करेंगे। राजू खन्ना ने कहा आज पंजाब की स्थिति यह हो चुकी है कि सुबह घर से गया व्याक्ति शाम को घर लौटेगा के नहीं। क्योंकि जहां लूटपाट डकैतिदयां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं, वहां ही दिन दिहाड़े गोलियां मारकर कत्ल भी सरेआम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार आज कानूनी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह फेल हो चुकी है। पुलिस प्रशासन से राज्य के लोगों का विश्वास उठ चुका है क्योंकि पुलिस की तरफ से सिर्फ और सिर्फ बदलाखोरी के अंतर्गत झूठे पर्चे करने से सिवाए कुछ नहीं किया जा रहा है। आज अपनी शिकायत लेकर सरकार दरबार पहुंचे किसी भी दुखी व्याक्ति को कोई इन्साफ नहीं मिल रहा। नशों का दौर घर घर तक पहुंच चुका है और लोगों के घरों पर पीला पंजा चलाकर सिर्फ और सिर्फ पंजाब के लोगों का ध्यान कानूनी व्यवस्था, विकास व लोक भलाई स्कीमें जो लोगों को नहीं मिल रही उनसे भटकाया जा रहा है।

You may also like