अमेरिका: कोलोराडो में यहूदी कार्यक्रम पर बम से हमला हमला, 6 लोग घायल

by Manu
कोलोराडो

कोलोराडो, 02 जून 2025: अमेरिका के कोलोराडो में चल रहे एक यहूदी कार्यक्रम में एक शख्स ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 6 लोगों को मोलोटोव कॉकटेल से जला दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे लगाए गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) इस घटना को आतंकी हमला बता रही है।

फिलिस्तीन के आजादी के नारे भी लगाए

कोलोराडो के बोल्डर में इजरायली बंधकों की याद में लोगों का समूह जमा हुआ था। इस दौरान एक शख्स ने भीड़ पर मोलोटोव कॉकटेल से हमला कर दिया। इसके साथ ही उसने फ्लेमेथ्रोवर से हमला किया। हमलावर की पहचान मोहम्मद सबरी सुलेमान के रूप में हुई है। हमलावर ने भीड़ पर हमला करते हुए फिलिस्तीन को आजाद कराने का नारा लगाया।

बोल्डर के पुलिस प्रमुख स्टीफन रेडफर्न ने बताया कि एक शख्स के हथियार लेकर लोगों को जलाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में घायल हुए 6 लोगों की उम्र 67 से 88 साल के बीच है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक मरीज की हालत बेहद गंभीर है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी देखे: अमेरिका में इजरायली म्यूजियम के बाहर गोलीबारी, दो इज़रायली अधिकारी की मौत

You may also like