सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

by Manu
मास्टर सलीम

जालंधर, 11 फ़रवरी 2026: बॉलीवुड और सूफी संगीत के मशहूर गायक मास्टर सलीम के मैनेजर जोश को व्हाट्सएप कॉल के जरिए सीधी जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कॉल पर साफ कहा—“तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं।” मैनेजर ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जोश को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल उठाते ही सामने वाले ने हिंदी में धमकी भरे लहजे में जान लेने की बात कही। शुरू में इसे मजाक समझा गया लेकिन कुछ देर बाद फिर से कॉल आई और संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर जोश ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

धमकी देने वाले ने किसी तरह की मांग नहीं रखी। न तो पैसे की बात की और न ही किसी अन्य शर्त की। सिर्फ सीधे तौर पर मौत की धमकी दी गई। इससे मास्टर सलीम परिवार और उनके करीबी लोग भी काफी चिंतित हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: मास्टर सलीम मीडिया के सामने हुए भावुक, हाथ जोड़ की खास अपील

You may also like