बठिंडा, 30 जनवरी 2026: रामपुरा सिटी पुलिस थाने के इलाके में एक बंद घर से पिता और पुत्र के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान रमेश कुमार (80) और उनके बेटे संजय कुमार (50) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे लेकिन लंबे समय से रामपुरा में रह रहे थे।
घटना की जानकारी बेटी को तब मिली जब वह पिछले 12-13 दिनों से पिता और भाई को फोन कर रही थी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। चिंतित होकर वह रिश्तेदारों के साथ रामपुरा पहुंची। घर का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर दोनों पिता-पुत्र मृत पड़े मिले।
थाना सिटी रामपुरा के एसएचओ इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि शवों की स्थिति से लगता है कि संजय कुमार की मौत करीब 12 दिन पहले हो गई थी। उसके बाद चलने-फिरने में असमर्थ रमेश कुमार भूख और प्यास से तड़पकर मर गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को सहारा जनसेवा संस्था की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी देखे: पंजाब के बठिंडा में तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, गुजरात के 5 लोगों की मौत