बांग्लादेश चुनाव में BNP की भारी जीत, पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात

by Manu
मोदी तारिक रहमान

चंडीगढ़, 13 फ़रवरी 2026: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत हासिल किया है। BNP और उसके सहयोगी दलों ने कुल 299 सीटों में से 213 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शफीकुर रहमान की जमात-ए-इस्लामी पार्टी सिर्फ 68 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई।

BNP की इस सुनामी जीत से भारत में भी राहत की सांस ली जा रही है। चुनाव नतीजों के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP चेयरपर्सन तारिक रहमान से फोन पर बात की।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा- “तारिक रहमान से बात करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो निकट पड़ोसी देशों के रूप में मैंने दोनों देशों की जनता की शांति प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।”

ये भी देखे: बांग्लादेश में चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले हिंदू कारोबारी की हत्या, दुकान में घुसकर मार डाला

You may also like