मुंबई, 29 दिसंबर 2025: भाजपा ने BMC चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 66 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार पर है। सूची में राहुल नार्वेकर के भाई और भाभी का नाम भी शामिल है।
साउथ मुंबई के कोलाबा वार्ड नंबर 226 से मकरंद नार्वेकर को टिकट मिला है। मकरंद राहुल नार्वेकर के छोटे भाई हैं। वहीं वार्ड नंबर 227 से हर्षिता नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया गया है। हर्षिता राहुल नार्वेकर की भाभी हैं।
इसके अलावा सूची में दिग्गज नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया का नाम भी शामिल है। नील को मुलुंड पश्चिम के वार्ड नंबर 107 से टिकट दिया गया है।
राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह सीट मुंबई का हिस्सा है। राहुल इससे पहले शिवसेना में थे। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। बाद में वे एनसीपी में शामिल हो गए। एनसीपी के टिकट पर मावल सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए।
ये भी देखे: BMC चुनाव 2026 के लिए आप ने जारी की अपनी 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट