110
नई दिल्ली, 24 अगस्त : रूस की जेल में सुरक्षा कर्मियों तथा आतंकियों के बीच खूनी संघर्ष होने का समाचार प्राप्त हुआ है। रूस के वोल्गोग्राड इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल आईके-19 सुरोविकिनो पैनल कालोनी में आईएसआईएस आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह घटना घटी है। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने चाकूओं से जेल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। बाद में रूसी सुरक्षाबलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया।