ब्लॉकबस्टर धमाका! ‘सिकंदर’ ने पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा

by chahat sikri
'सिकंदर' ने पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा

Sikender Movie: सिकंदर ने आधिकारिक तौर पर बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने 8वें दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त देखी है।

एक रिपोर्ट के अनुसार एक्शन-थ्रिलर ने अपने दूसरे रविवार को ₹4.5 करोड़ कमाए है। 6 अप्रैल को फिल्म ने कुल 11.50% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। ₹200 करोड़ के बजट में बनी सिकंदर ने अब तक कुल ₹102.25 करोड़ की कमाई की है।

सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में आई और रिलीज के दिन सलमान खान के प्रशंसक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में उमड़ पड़े थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। उस पर फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो देखने वालों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं है।सलमान के दमदार डायलॉग से लेकर उनके धमाकेदार एंट्री सीन तक प्रशंसक उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। कई लोगों ने तो सिकंदर को “पैसा वसूल ब्लॉकबस्टर” तक कह दिया।

सिकंदर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की उम्र में 31 साल का अंतर है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उम्र के अंतर पर बात करते हुए सलमान खान ने अपनी खास बुद्धि के साथ कहा वे कहते हैं कि हीरोइन और मेरे बीच 31 साल का अंतर है। अगर हीरोइन को कोई समस्या नहीं है या हीरोइन के पिता को कोई समस्या नहीं है, तो आपको क्या समस्या है? उनके इस पंचलाइन पर पूरा प्रेस रूम ठहाके लगाकर हंस पड़ा था।

अभिनेता यहीं नहीं रुके। और जब वह (रश्मिका) शादी कर लेगी और उसकी एक बेटी होगी और फिर वह एक बड़ी स्टार बन जाएगी तब भी हम (साथ में) काम करेंगे। हम निश्चित रूप से माँ (रश्मिका) की अनुमति लेंगे,” सलमान ने कहा।

प्रमुख जोड़ी के अलावा, सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस परियोजना का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

यह भी पढे: बेंगलुरु: सड़क पर एक व्यक्ति ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और भाग गया

You may also like