मोगा में BJP की बदलाव रैली, अमित शाह ने कहा- पंजाब में हमारी सरकार बनेगी, अकाली गठबंधन पर विराम

by Manu
मोगा BJP रैली

मोगा, 14 मार्च 2026: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज मोगा के गांव किल्ली चहल में ‘बदलाव रैली’ कर रही है। रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। वे केसरी रंग की पगड़ी बांधकर मंच पर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के बीच उनका भव्य स्वागत हुआ।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साफ कहा कि पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं।”

शाह के इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों पर विराम लग गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि BJP अकेले चुनाव लड़ेगी और पंजाब की जनता को विकास और सुरक्षा का वादा किया।

रैली से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, “पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं।”

ये भी देखे: मोगा में BJP की ‘बदलाव रैली’ आज, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, व्यापक सुरक्षा प्रबंध

You may also like