नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत भी भाजपा की हरियाणा में अप्रत्याशित जीत से हैरान हैं और खुद को भगवा पार्टी की तारीफ करने से भी नहीं रोक पाए। संजय राउत ने कहा कि दोनों राज्यों (हरियाणा और जम्मू कश्मीर) की अपनी अहमियत है, लेकिन जम्मू कश्मीर भाजपा के लिए ज्यादा अहम था। वे उस जगह से हार गए, जहां उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा ने न सिर्फ सारे एग्जिट पोल्स को झूठा साबित कर दिया बल्कि अपने विरोधियों को भी चौंका दिया है। विपक्षी गठबंधन हरियाणा में नहीं जीत पाया क्योंकि कांग्रेस को लगा कि वह अपने दम पर जीत सकते हैं और उन्हें सत्ता में किसी सहयोगी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता हुड्डा जी को लगा कि वे जीत जाएंगे। अगर उन्होंने समाजवादी पार्टी, आप या अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया होता तो नतीजा कुछ और होता। लेकिन भाजपा की जीत ने सभी को चौंकाया है।
भाजपा ने चुनाव जीत एगिजट पोल को किया झूठ साबित : राउत
56
previous post