दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी सरकार : विनीत सहगल बिन्नी

आम आदमी पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली का हुआ विनाश

by TheUnmuteHindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी सरकार : विनीत सहगल बिन्नी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी सरकार : विनीत सहगल बिन्नी
आम आदमी पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली का हुआ विनाश
पटियाला : दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस बात का प्रकट हुआ भाजपा पटियाला के सीनियर नेता विनीत सहगल बिन्नी ने किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 10 वर्षों दौरान हुए कार्यों से बहुत खुश हैं। जो इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को वोट डालकर इस बात पर मोहर लगाएंगे।
विनीत सहगल बिन्नी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। आम आदमी पार्टी ने यमुना को साफ करने का वादा किया था वह अभी तक साफ नहीं हो सकी। लोगों को साफ पानी देने का वादा किया था वह वादा पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को लेकर जो वादे किए थे वह भी अभी तक पूरे नहीं हो सके है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकहित में कार्य करने की बजाय हर चीज मुफ्त करके देश की आर्थिकता को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है। यह मुफ्त खोरी राजनीति हमारे आने वाली पीढियां को नष्ट कर देगी। भाजपा के सीनियर नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश का हर पक्ष पर विकास हुआ है। इस दौरान देश में व्यापार की बहुत साधन पैदा हुए हैं। इसके अलावा देश की विकास कर भी बहुत बढ़ गई है। विनीत सहगल बिन्नी ने दिल्ली के लोगों को भी अपील की कि वह भाजपा को वोट डालकर कामयाब करें।

You may also like