चंडीगढ़, 02 अक्तूबर 2025: बिहार के वरिष्ठ BJP नेता और चार बार विधायक रह चुके जनार्दन यादव ने BJP का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज का दामन थाम लिया है। PK ने खुद उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। ये कदम BJP के लिए निश्चित रूप से करारा प्रहार है। अररिया जैसे इलाके में जनार्दन का जनाधार मजबूत माना जाता है।
जनार्दन यादव का सफर जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था। अररिया की सियासत में उनका दबदबा हमेशा रहा है। चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड ही इसकी मिसाल है। लेकिन 2015 के चुनाव में हार के बाद से ही पार्टी में उपेक्षा का दर्द सताने लगा। जनार्दन ने खुलकर BJP आलाकमान पर इल्जाम लगाया कि उन्हें लगातार साइडलाइन किया गया। संगठन में अहम भूमिका की चाहत थी, लेकिन मौके नहीं मिले। लंबे अनुभव और मजबूत जनसमर्थन के बावजूद हाशिए पर धकेल दिए जाने से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया।
ये भी देखे: पूर्व ADG जेपी सिंह और गायक रितेश पांडेय ने थामा PK का दामन, जन सुराज में हुए शामिल