चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बीजेपी की जारी सूची के अनुसार उम्मीदवार
– मन्नादिपेट सीट से पुडुचेरी के गृहमंत्री ए. नामास्सिवायम
– ऊसुदु (एससी) सीट से ई. थीप्पैनथन
– राजभवन सीट से वी.पी. रामालिंगम
– कालापेट सीट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
– मुदलियारपेट सीट से ए. जॉनकुमार
– तिरुनल्लार सीट से जी.एन.एस. राजशेखरन
– मनावेली सीट से एंबलम आर. सेल्वम
– माहे सीट से ए. दिनेशन
– नेरावी टी.आर. पट्टिनम सीट से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम
ये भी देखे: असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया पहली सूची, इस सीट से लड़ेंगे हिमंत बिस्वा सरमा