बुलंदशहर के खुर्जा में BJP नेता विनोद चौधरी की गला रेतकर निर्मम हत्या

by Manu
हत्या

बुलंदशहर, 15 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चौधरी (49) की अज्ञात बदमाशों ने उनके ही घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह उनका खून से लथपथ शव बिस्तर पर मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार, जाहिदपुर कला गांव के निवासी विनोद चौधरी, जो जेवर और खुर्जा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रह चुके थे, रविवार रात अपनी दुकान के पीछे बने मकान में अकेले सो रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। सुबह करीब सवा नौ बजे तक जब वे घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा। वहां बिस्तर पर उनका लहूलुहान शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

ये भी देखे: इंदिरा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र की चाकू मारकर हत्या, सहपाठी पर शक

You may also like