लखनऊ, 20 दिसंबर 2025: राजधानी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक (UP BJP Meeting) हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यह बैठक पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यालय में आयोजित पहली बड़ी बैठक थी। चर्चा का मुख्य फोकस पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर रहा। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी मंथन हुआ।
जेपी नड्डा ने नेताओं को संबोधित किया। संगठनात्मक मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने राज्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पंकज चौधरी ने नई जिम्मेदारी में सभी का सहयोग मांगा।
बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
ये भी देखे: काशी दौरे पर आ रहे सीएम योगी, घुसपैठियों की जांच के सख्त निर्देश