नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 20 फरवरी 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि समिट में शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले चार लोग यूथ कांग्रेस के नेता हैं और पार्टी के बड़े पदों पर कार्यरत हैं। इन चारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
संबित पात्रा ने कहा- “आज जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आया तो मन में बहुत गुस्सा था, लेकिन मैंने खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला। ये आक्रोश सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता में नहीं, बल्कि पूरे भारत की GenZ में है। ये बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत बनाम उन ताकतों के खिलाफ है जो भारत की छवि को खराब करना चाहती हैं।”
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये चारों लोग समिट में रजिस्ट्रेशन कराकर बारकोड लेकर अंदर घुसे। उसके बाद उन्होंने कपड़े उतार दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पात्रा का दावा है कि यह पूरी प्लानिंग राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मौजूदगी में राहुल गांधी के आवास पर बनी थी।
ये भी देखे: BREAKING: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, शर्ट उतारकर विरोध जताया