लुधियाना में मेयर इंदरजीत कौर के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे BJP के काउंसलर

by Manu
लुधियाना मेयर

लुधियाना, 01 अगस्त 2025: लुधियाना में मेयर इंदरजीत कौर के जोन डी, सराभा नगर स्थित कार्यालय के बाहर बीजेपी काउंसलरों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि मेयर अपने कार्यालय में वार्डों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक कर रही थीं, लेकिन इस दौरान कुछ विवाद हो गया। बीजेपी काउंसलर मुकेश खत्री ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके विरोध में सभी बीजेपी काउंसलरों ने मेयर के दफ्तर के बाहर धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान मेयर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। काउंसलरों का कहना है कि उनके वार्डों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। वे मेयर से मिलने आए थे, लेकिन मुलाकात के दौरान हंगामा हो गया। धरना और विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी काउंसलरों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और यह प्रदर्शन जारी रहा।

ये भी देखे: लुधियाना नगर निगम की हंगामेदार बैठक, बिना चर्चा के 1,091 करोड़ का बजट पास

You may also like