बिलासपुर, 22 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ के समीप करमाला नामक स्थान पर टीम ने 22 वर्षीय युवक से 60 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने करमाला बस स्टैंड पर बैठे एक युवक को देखा। युवक ने पुलिस को देखते ही कोई वस्तु फेंक दी। टीम ने तुरंत चेक किया तो वह 60 ग्राम चिट्टा निकला।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव कुलाड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए स्वारघाट पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ये भी देखे: बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 706.2 ग्राम चरस के साथ 5 युवक गिरफ्तार