3
चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया आज चंडीगढ़ जिला कोर्ट पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में उनकी पेशी होनी है।
कल यानी सोमवार को मजीठिया की कोर्ट में पेशी तय थी लेकिन वे पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील राजेश कुमार राय ने अर्जी दायर की जिसमें पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक का हवाला दिया गया। कोर्ट ने एक दिन की छूट देते हुए सख्त निर्देश दिए कि मंगलवार को हर हाल में पेशी होनी चाहिए।
इस बीच बड़ी खबर यह आई कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा और महेशइंदर सिंह ग्रेवाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ केस को खारिज करते हुए कहा कि पर्याप्त आधार नहीं थे।
अब इस मामले में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ ही केस आगे चलेगा।