इंडिया स्किल्स 2025-26 में बिहार का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल

by Manu
इंडिया स्किल्स

पटना, 03 अप्रैल 2026: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिहार के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया।

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह (टाइगर) ने समारोह में शामिल होकर विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में बिहार के प्रतिभागियों ने कुल 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

गोल्ड मेडल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और क्लाउड कंप्यूटिंग में मिला। पेंटिंग एंड डेकोरेटिंग, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट में सिल्वर मेडल मिला। वही, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और कार पेंटिंग में ब्रॉन्ज मेडल मिला।

इन विजेताओं को अब चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

मंत्री संजय सिंह (टाइगर) ने कहा कि बिहार सरकार उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी दक्षता के साथ बेहतर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की दूरदर्शी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके कारण राज्य में स्किल इकोसिस्टम मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम से पहले मंत्री संजय सिंह ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से मुलाकात की और बिहार में कौशल विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण तथा युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की।

ये भी देखे: राजगीर में ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरु, एक टिकट में जू और नेचर सफारी का पूरा आनंद

You may also like