Bihar News: पंजाब के छात्र ने किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज में की खुदकुशी

by Manu
आत्महत्या

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के MGM मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को एक दुखद घटना घटी। MBBS प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र सहजप्रीत सिंह का शव उनके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सहजप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर, रनिया के निवासी थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब सहजप्रीत अपने कमरे से देर तक बाहर नहीं निकले, तो उनके साथी छात्रों और एक रिश्तेदार को चिंता हुई। कमरा अंदर से बंद था, और अनहोनी की आशंका पर कमरे को खोला गया, जहां सहजप्रीत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस MGM मेडिकल कॉलेज पहुंची। अवर निरीक्षक अंकित कुमार सिंह और स्वाति पटेल ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सदर एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस (अप्राकृतिक मौत) दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

ये भी देखे: भागलपुर: प्रेमिका को वीडियो कॉल किया, फिर लगा ली खुद को फांसी, क्या है पूरा मामला?

You may also like