Bihar News: आरा में डबल मर्डर, मिठाई दुकानदार और बेटे को मारी गोली

by Manu
हत्या

आरा, 31 अक्टूबर 2025: भोजपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव नट स्थान के पास शुक्रवार सुबह दो शव मिले है। मिठाई दुकानदार और उनके पुत्र की हत्या गोली मारकर की गई।

वारदात गुरुवार देर रात हुई। शव सड़क किनारे फेंके मिले। सिर और शरीर पर गोली के निशान थे। मृतकों की पहचान प्रमोद कुशवाहा (45) और प्रियांशु कुशवाहा (20) के रूप में हुई है।

वे उदवंतनगर के कसाप गांव के रहने वाले है। प्रमोद पियनिया बाजार पर मिठाई दुकान चलाते है।

गुरुवार रात किसी ने फोन किया और प्रमोद को बुलाया तो वे बेटे संग बाइक से दुकान से निकले फिर देर रात तक नहीं लौटे। परिजन रातभर ढूंढते रहे। शुक्रवार सुबह बेलघाट के पास शव दिखे तो पुलिस को खबर दी।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार टीम संग पहुंचे तो घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद हुए है। मृतकों की बाइक और बुलेट भी मिली है।

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

ये भी देखे: Bihar News: आरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकार इंटर छात्र की मौत

You may also like