बिहार: जीवेश मिश्रा का बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेंगी 243 में से 225 सीटें

by Manu
जीवेश मिश्रा

पटना, 14 अप्रैल 2025: बिहार भाजपा के मंत्री जीवेश मिश्रा ने भरूच दौरे के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन भारी बहुमत के साथ 225 सीटें जीतेगा।

जीवेश मिश्रा ने अपने बयान में जेडीयू के अन्य दलों के साथ गठबंधन की भी बात की. उन्होंने कहा कि जेडीयू ने जब भी किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन किया है, वह कभी सफल नहीं रही है। उनके इस बयान से बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

2010 के चुनावों से भी बत्तर होगी विपक्ष की हालत- जीवेश मिश्रा

इसके अतिरिक्त, जीवेश मिश्रा ने विपक्ष की स्थिति की भी भविष्यवाणी की। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में विपक्ष की हालत 2010 के चुनावों से भी बदतर होगी।

अपने बयान में जीवेश मिश्रा ने वक्फ अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि वक्फ अधिनियम के कारण मुस्लिम समुदाय का कमजोर वर्ग अब भाजपा की ओर मुड़ रहा है।

बिहार भाजपा के मंत्री जीवेश मिश्रा का यह बड़ा दावा आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कई अटकलों को जन्म दे सकता है। अब देखना यह है कि उनका यह दावा कितना सही साबित होता है।

वक्फ विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गर्म

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वक्फ अधिनियम विवाद के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कुछ प्रमुख मुस्लिम नेताओं के पार्टी छोड़ने से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बयान के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने उन पर तंज कसा है, जिससे सियासी तापमान और बढ़ गया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

ये भी देखे: Bihar: जेपी गंगा पथ पुल में आई दरार, ड्रीम प्रोजेक्ट का तीन दिन पहले ही नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन

You may also like