Bihar: जितेंद्र गुप्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष बनाए गए

by Manu
जितेंद्र गुप्ता

पटना, 22 अप्रैल 2025: कांग्रेस पार्टी ने जितेंद्र गुप्ता को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक पत्र के जरिए की। जितेंद्र गुप्ता पहले भी इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जितेंद्र गुप्ता की नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

congress letter

ये भी देखे: बिहार: जीवेश मिश्रा का बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेंगी 243 में से 225 सीटें

You may also like