बिहार सरकार ने दिव्यांग बच्चों को दिया बड़ा तोहफा, मानसिक विकास में मिलेगी मदद

by Manu
बिहार सरकार

पटना, 30 जुलाई 2025: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर बिहार के भोजपुर जिले में बौद्धिक रूप से विशेष बच्चों के लिए एक खास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा प्रभाग ने बौद्धिक दिव्यांगता किट का वितरण किया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक नंद किशोर, आरा के संसाधन सह पुनर्वास केंद्र के प्रभारी विवेकानंद पांडेय, सभी प्रखंडों के संसाधन शिक्षक, प्रखंड साधनसेवी और पुनर्वास विशेषज्ञ शामिल हुए।

शिक्षा समन्वयक ने बच्चों के अभिभावकों को किट के इस्तेमाल का तरीका समझाया। इस किट से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी, उनकी बुद्धि और कौशल का तेजी से विकास होगा, साथ ही सोचने-समझने की क्षमता और आईक्यू लेवल में भी सुधार आएगा।

जिले के नौ प्रखंडों में विभाग ने संसाधन केंद्र खोले हैं, जहां विशेषज्ञ बच्चों के लिए थेरेपी करते हैं। इस मौके पर योगेंद्र मिश्र, रानी देवी, धनंजय पांडे, अतुल मिश्र और इंद्र भूषण कश्यप भी मौजूद थे।

ये भी देखे: नीतीश कुमार सरकार का बड़ा फैसला, वृद्ध, दिव्यांग के साथ विधवा महिलाओं का पेंशन बढ़ाया

You may also like