12
मोकामा, 04 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और जदू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की एक टिप्पणी पर बवाल हो गया है। मोकामा में आयोजित सभा के दौरान सिंह का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कथित तौर पर गरीबों को वोट न देने या विपक्षी नेताओं को मतदान रोकने जैसी बात कही है। इस पर चुनाव आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया और नोटिस जारी किया। मोकामा थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है।
वीडियो में ललन सिंह को कहते सुना जा सकता है कि “कुछ नेताओं को चुनाव के दिन घर से न निकलने दें”। ललन सिंह ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी देखे: बिहार चुनाव: योगी ने दरभंगा में महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार, कहा- ‘बंटे थे तो कटे थे..’