पटना, 05 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण गुरुवार, 6 नवंबर को शुरू होगा. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस दौर में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव से लेकर जदयू-भाजपा गठबंधन के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा और 16 मंत्रियों की दांव पर लगी है।
दरभंगा, मधुबनी, सीवान, सोनपुर, वैशाली और समस्तीपुर जैसे जिलों में फैले 24 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर हैं। वे लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। 2020 में यहां से सफलता हासिल करने वाले तेजस्वी का मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार से है। 2010 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटखनी दी थी। इस बार जन सुराज पार्टी ने चंचल सिंह को मैदान में उतारा है।ये मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहा है।
ये भी देखे: बिहार चुनाव में हिंसा, गया के टिकारी में विधायक अनिल कुमार पर ग्रामीणों ने किया पथराव