टिकारी, 29 अक्टूबर 2025: बिहार चुनाव की आग के बीच गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से बुरी खबर आई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी और विधायक अनिल कुमार जनसंपर्क अभियान पर थे। दिघौरा गांव में अचानक आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
उन्होंने विधायक के काफिले पर ईंट-पत्थर फेंक दिए। कई गाड़ियों के शीशे टूटकर बिखर गए। अनिल कुमार को सिर और हाथ पर चोटें लगीं। उनके कई समर्थक भी घायल हो गए।
हमले की सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जगह का जायजा लिया। घायलों से बात की। तुरंत कार्रवाई हुई। मौके से 9 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पंचानपुर थाने में केस दर्ज हो चुका है। आगे की जांच तेज है।
ये भी देखे: Bihar Election: महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण’ घोषणा पत्र जारी, रोजगार-महिलाओं को बड़ा तोहफा