मोतिहारी, 07 नवंबर 2025: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोतिहारी विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। ठीक वैसे ही बिहार को विकास की दिशा में बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
मौर्य ने कहा कि लक्ष्मीजी लालटेन पर नहीं आतीं। वे कमल के फूल पर विराजमान होती हैं।बिहार की जनता ने ठान लिया है कि 2025 के चुनाव में एनडीए की सरकार फिर बनेगी। मोतिहारी से कमल खिलेगा।
केशव ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि मोदी ने 30 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। इससे जनकल्याण का नया दौर शुरू हुआ।
मौर्य ने कहा कि एनडीए विकास और सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने विपक्ष पर बोला कि विपक्ष ने तो सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाया, अपराध बढ़ाया और परिवारवाद को हवा दी।
सभा के बाद उन्होंने शिवहर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों से बैठक कर आगे की रणनीति भी बनाई।
ये भी देखे: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत का दावा: केशव मौर्य बोले- जनता वोट से देगी सारे जवाब