Bihar Chunav 2025 Voting: 9 बजे तक 13.13% वोटिंग, सहरसा में सबसे ज्यादा मतदान

by Manu
Bihar Chunav 2025 Voting

पटना, 06 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने शुरू हो गई है। सुबह नौ बजे तक राज्य भर में 13.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। सहरसा जिले में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। पटना में वोटिंग का प्रतिशत सबसे कम रहा है। 18 जिलों में फैले इन क्षेत्रों में 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सहरसा में 18 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े है। अब तक पटना में मात्र 9 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुल 121 सीटों पर 24 विधानसभा क्षेत्रों में फैली यह वोटिंग महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर का मैदान बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नौकामा में वोट डाला। तेजस्वी यादव राघोपुर से तीसरी बार जबकि उनके भाई तेज प्रताप महुआ में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की दांव पर लगी हुई है।

ये भी देखे: Bihar Election: गया में राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा – ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’

You may also like