पटना, 09 दिसंबर 2025: Nitish Kumar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सबसे बड़ी सौगात मिली।
कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसद बढ़ाने का फैसला किया। अब 1 जुलाई 2025 से 252 प्रतिशत की जगह 257 प्रतिशत डीए मिलेगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा।
बैबिनेट ने तीन नए विभाग बनाने को भी मंजूरी दी। अब युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमानन विभाग अलग से काम करेंगे।
कई मौजूदा विभागों के नाम भी बदले गए है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अब डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग कहलाएगा। श्रम संसाधन विभाग का नया नाम श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग होगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग अब सिर्फ कला एवं सांस्कृतिक विभाग कहलाएगा।
कैबिनेट की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर सहमति बनी। सभी फैसले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
ये भी देखे: बिहार कैबिनेट में पोर्टफोलियो वितरण, नीतीश ने गृह विभाग BJP को सौंपा, RJD ने उठाए सवाल