बिहार ब्रेकिंग: राजगीर में धर्मशाला से एक ही कमरे से चार पर्यटकों के शव बरामद

by Manu
Rajgir news

राजगीर, 06 फ़रवरी 2026: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार लोगों के शव बरामद हुए है। सभी पर्यटक बेंगलुरु से राजगीर घूमने आए थे और धर्मशाला में कमरा बुक किया था। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये चारों पर्यटक करीब एक सप्ताह पहले राजगीर पहुंचे थे। शुक्रवार को कमरे से तेज बदबू आने पर धर्मशाला के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो चार शव मिले। दो महिलाएं और दो पुरुष थे। सभी बेंगलुरु के निवासी बताए जा रहे हैं।

राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि अभी तक मृतकों के नाम और पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल लिए हैं और जांच जारी है।

ये भी देखे: Sheikhpura News: शेखपुरा में कांवरियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार, 48 लोग घायल

You may also like