हरियाणा, 03 जुलाई, 2025: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप C के 8,653 पदों पर निकाली गई सरकारी भर्तियों को रद्द कर दिया है। बतादें की एचएसएससी द्वारा इन भर्तियों के विज्ञापन को वापस लेने का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
हरियाणा सरकार के (16 मई) आदेशानुसार, ये भर्ती विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार CET-2025 की परीक्षा के बाद इन पदों के लिए नए विज्ञापन जारी किए जायेंगे। इसके साथ ही एचएसएससी द्वारा ये भी स्पष्ट किया है कि रद्द की गई भर्तियों के लिए पहले से पात्र माने गए उम्मीदवारों को नए विज्ञापन में भी पात्र माना जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप C के 133 पदों की भर्ती जारी रहेगी।
CET परीक्षा में भी हुआ संशोधन
हरियाणा सरकार ने CET-2025 परीक्षा के लिए नियमों में संशोधन किया है। पहले 4 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता था, अब इस संख्या को बढ़ाकर 10 गुना कर दिया गया है। इसका उदेश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का मौका देना है। सरकार ने इन भर्तियों को वापस लेकर, नए नियमों के तहत फिर से विज्ञापन निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: Punjab News: खेत में खाद डालने गए किसान की रहस्यमयी हत्या! दहशत में पूरा गाँव