BIG NEWS: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड, लूथरा ब्रदर्स मंगलवार सुबह पहुंचेंगे दिल्ली एयरपोर्ट

by Manu
लूथरा ब्रदर्स

पणजी, 15 दिसंबर 2025: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी आग के मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। थाईलैंड से डिपोर्ट होने के बाद दोनों भाई भारत लौट रहे हैं। गोवा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से ही उन्हें कस्टडी में लेगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं गई। पूरी कार्रवाई यहीं से हो रही है। मंगलवार को दोनों भाइयों को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी का मुख्य मकसद ट्रांजिट रिमांड हासिल करना है।

ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस को दोनों को दिल्ली से गोवा ले जाने का कानूनी अधिकार मिलेगा। उसके बाद लूथरा ब्रदर्स को गोवा लाया जाएगा। वहां अग्निकांड के मामले में गहन पूछताछ होगी। आरोपियों को घटनास्थल पर भी ले जाया जाएगा।

आपको बता दे कि, 6 दिसंबर की रात क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। लूथरा ब्रदर्स क्लब के मालिक हैं। आग लगने के बाद वे भागकर थाईलैंड चले गए थे। दिल्ली कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

ये भी देखें: Goa Nightclub Fire Case: लूथरा भाइयों को आज भारत लाने की तैयारी, इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी होने का इंतजार

You may also like