Big News: फिरोजपुर में नशा तस्कर ने ASI का रिवॉल्वर छीन चलाई गोली

by Manu
DSP गिरफ्तार

फिरोजपुर, 10 नवंबर 2025: गांव नाजू शाह मिश्री वाला में नशा तस्कर के घर पर रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। तस्कर ने एएसआई बलवंत सिंह का रिवॉल्वर छीन लिया। उसने ASI पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से ASI बलवंत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टर उन्हें सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अनिल बागी फिरोजपुर में भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक तस्कर गांव में हेरोइन बेचता है। उसके पास अभी भी ड्रग्स हैं। टीम ने उसके घर पर छापा मारा। तस्कर एएसआई बलवंत सिंह और टीम से भिड़ गया। उसके साथियों ने रिवॉल्वर छीन ली। फिर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

मनजीत सिंह ने कहा कि गोली एएसआई के जबड़े में लगी है। वे गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनका इलाज जारी है।

ये भी देखे: फिरोजपुर में बीएसएफ ने बरामद किया ड्रोन, अज्ञात पर एयरक्राफ्ट एक्ट में केस दर्ज

You may also like