BIG NEWS: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी

by Manu
रेखा गुप्ता

गाजियाबाद, 06 जून 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे गाजियाबाद पुलिस के डायल 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह धमकी दी। गाजियाबाद के डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि कॉल करने वाले का फोन तुरंत बाद स्विच ऑफ हो गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है और कई टीमें उसकी खोज में लगाई गई हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को भी सूचित किया है। जांच जारी है ताकि कॉलर की पहचान और उसका मकसद पता लगाया जा सके।

ये भी देखे: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 6 नए फोरेंसिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

You may also like