38
पंचकूला, 18 जुलाई 2025: आज हरियाणा के बीजेपी प्रदेश कार्यालय ‘पंच कमल’ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली कर रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा हो रही है। प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद हैं, जो पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित है।
ये भी देखे: हरियाणा में बीजेपी ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को दिया झटका, मेयर चुनाव में शानदार जीत