31
पंजाब, 03 जुलाई, 2025: पंजाब में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गाँव अजनोहा में गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक नहर में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर रेलिंग न होने के कारण ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिस कारण ट्रक नहर में जा गिरा।
बतादें की HP गैस सिलेंडर से भरा ट्रक गढ़शंकर से कोटफतूही जा रहा था। राहत भरी बात ये है की ट्रक चालक को मामूली चोट आई है,इस घटना से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े: पंजाब में लगी सख्त पाबंदियाँ, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख़्त कार्रवाई