भरथापुर का नया नाम होगा ‘भरतपुर’, CM योगी ने 136 परिवारों को सौंपे आवास-भूमि पत्र

by Manu
yogi

चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: भारत के आखिरी गांव भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए बन रही नई कालोनी का नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘भरतपुर’ रखने का एलान किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 136 परिवारों को आवास और भूमि आवंटन पत्र सौंपे। मंच पर उन्होंने 10 महिलाओं को अपने हाथों से भूमि आवंटन पत्र दिए।

नए भरतपुर को बसाने के लिए सरकार ने 21 करोड़ 55 लाख 55 हजार 951 रुपये जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2025 में जब भरथापुर के लोग नाव बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे, तब सरयू नदी की धारा में नाव डूब गई और 9 लोगों की मौत हो गई।

उस समय जब मैंने प्रशासन से बात की तो पता चला कि दुर्घटना वाली जगह पर घड़ियाल और मगरमच्छ रहते हैं। मैं अंदर से कांप गया। सोचा कि गांव के लोग रोज कैसे इस खतरे के बीच रहते होंगे। उनकी पीड़ा समझते हुए मैं खुद गांव गया और राहत कार्य तेज कर दिया।

आज हम इन परिवारों को वहीं से उठाकर तहसील के सेमरहना में सुरक्षित जगह पर विस्थापित कर रहे हैं। योगी ने आगे कहा कि चैत्र नवरात्र में भगवान राम युद्ध जीतकर अयोध्या लौटे थे और अपने भाई भरत से मिले थे। दोनों भाइयों के बीच जो प्रेम था, वही भाव आज यहां दिख रहा है।

ये भी देखे: रिंकू सिंह को खेल अफसर बनाया गया, जॉनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे CM योगी ने ली चुटकी

You may also like