बेअदबी के दोषियों को सजाएं दिलाने का वायदा करके सत्ता में आई भगवंत मान सरकार की तरफ से 19 मार्च को की बेअदबी का मुद्दा पहुंचा श्री अकाल तख्त साहिब

by TheUnmuteHindi
बेअदबी के दोषियों को सजाएं दिलाने का वायदा करके सत्ता में आई भगवंत मान सरकार की तरफ से 19 मार्च को की बेअदबी का मुद्दा पहुंचा श्री अकाल तख्त साहिब

पटियाला, 5 अप्रैल : जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को मिल कर माता दलजीत कौर समेत खनौरी मोर्चे के नेताओं की तरफ से 19 मार्च को खनौरी बार्डर पर अखंड जाप को बीच में रुकवाने और अखंड ज्योति को बंद करवा कर बेअदबी करने वाले दोषियों को सजाएं देने निवेदन किया गया।खनौरी बार्डर पर 19 मार्च को जपुजी साहिब के चल रहे अखंड जाप को बीच में रुकवाउण और अखंड ज्योति को बंद करवा कर घोर बेअदबी करने वाले दोशियें को सजाएं दिलाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब को मिल कर आज माता दिलजीत कौर जो कि उस समय खनौरी बार्डर पर जपुजी साहिब जी की बड़ी पोथी साहिब से अखंड जाप कर रहे थे तथा खनौरी मोर्चा के नेताओं में शामिल सुखजीत ङ्क्षसह हरदोझंडे, लखविंदर ङ्क्षसह औलख, गुर साहिब ङ्क्षसह, मंगल ङ्क्षसह, जगजीत ङ्क्षसह, हर्शदीप ङ्क्षसह, पाल ङ्क्षसह द्वारा मिलकर आरोपियों को सख्त सजाएं देने के लिए निवेदन किया गया। खनौरी मोर्चा के नेताओं द्वारा बताया गया कि 25 मार्च को उनके द्वारा ङ्क्षसह साहिब जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को आनलाइन दर्खास्त भेजी गई थी, जिस उपरांत आज जत्थेदार साहिब द्वारा उनको बुलाया गया था, जिस उपरांत मौके पर मौजूद गवाहों तथा प्रतिनिधिमंडल द्वारा सिंह साबि के पास अपने बयान दर्ज करवा दिए गए हैँ।

अदब सतिकार और मर्यादा के साथ पाठ चल रहे थे

किसान नेताओं ने बताया कि खनौरी बार्डर पर 24 घंटे गुरु साहिब की हजूरी में सेवा करने वाले गोरा ङ्क्षसह जिनको पुलिस द्वारा 19 मार्च को अपनी हिरासत में ले लिया गया था, उनके द्वारा बाहर आकर बताया गया कि दो सुंदर गुटका साहिब जिनमें 38,38 बानियों के पाठ होते हैं तािा दो सैचीयां जोकि पालकी साहिब में थी तथा दो बडिय़ां रिवायती किरपानें और एक श्री साहिब जिसके साथ भोग लगवाए जाते थे, वह भी गायब हैं, जिनके बारे भी आज सिंह साहिब को मिलकर बताया गया है तथा जत्थेदार साहिब द्वारा खनौरी बाड्रर पर 19 मार्च को हुई बेअदबी की जांच करने संबंधी सब कमेटी बनाने के आदेश दे दिए गए हैं तथा उस कमेटी द्वारा एक सप्ताह में जांच करके उसकी रिपोर्ट जतथेदार श्री अकाल तख्त साहिब को दी जाएगी। किसान नेताओं ने बताया कि 13 फरवरी 2024 से चल रहे किसान आंदोलन 2 में लंबे समय से किसान द्वारा अपने अस्थाई घर बनाकर एक गांव बसाया हुआ था। यहां 26 नवंबर से एक शैड के साथ टीनों का कमरा बनाकर बढिय़ा ट्राली रूपी पालकी साहिब में जपुजी साहिब की पोथी रखकर अदब सतिकार और मर्यादा के साथ पाठ चल रहे थे तथा पुलिस प्रशासन द्वारा सत्ता के नशे में चूर हो महीनों से चल रहे अखंड जाप के प्रवाह और चल रही अखंड ज्योति को बंद करवा कर घोर बेअदबी की है।

You may also like