बेंगलुरु भगदड़ पर एक्शन में सरकार, कमिश्नर, ACP समेत कई बड़े अधिकारी सस्पेंड

by Manu
बेंगलुरु भगदड़

बेंगलुरु, 06 जून 2025: Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर, एसीपी, डीसीपी सेंट्रल जोन, एडिशनल कमिश्नर वेस्ट जोन, स्टेशन हाउस मास्टर और कब्बन पार्क थाने के प्रभारी को तुरंत निलंबित कर दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने का ऐलान किया गया है।

यह हादसा तब हुआ, जब आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों प्रशंसक जमा हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि प्रशासन उसे संभाल नहीं पाया। स्टेडियम के गेट पर अचानक अफरातफरी मच गई, जिसके चलते भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए RCB के खिलाफ FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले ही सुरक्षा कारणों से सरकार को इस इवेंट को न कराने की सलाह दी थी, लेकिन फिर भी यह आयोजन हुआ। इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी देखे: BREAKING: बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, अब तक 7 की मौत

You may also like